नोएडा, फरवरी 22 -- रबूपुरा, संवाददाता। बारात चढ़त के दौरान बैंड बाजे के साथ झूमर लाइट पकड़कर खड़े किशोर की जनरेटर का करंट लगने से मौत हो गई। किशोर आर्थिक तंगी के चलते बैंड बाजा वालों के साथ मजदूरी करता था। मामले की शिकायत पुलिस से नहीं की गई है। जानकारी अनुसार कस्बा रबूपुरा के मोहल्ला गांधीनगर निवासी शौकीन का 14 वर्षीय पुत्र उजैव पब्लिक इंटर कॉलेज में आठवीं का छात्र था। परिवार में आर्थिक तंगी के चलते वह बैंड बाजे में लाइट पकड़ने की मजदूरी करता था। वह शनिवार शाम को क्षेत्र के महमदपुर गांव में आई बारात में चढ़त के दौरान झूमर लाइट पकड़े खड़ा था। इसी बीच लोहे के पाइप में करंट उतर गया वह झुलस गया। करंट लगने से उजैव बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। इससे बारात में हड़कंप मच गया। लोगों ने उसे झाझर के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने गंभी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.