मेरठ, फरवरी 14 -- सरधना। बपारसी में दो दिन पूर्व चढ़त के दौरान हुई हवाई फायरिंग के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। गांव के ही एक व्यक्ति ने रंजिशन फायरिंग कर दहशत फैलाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी थी जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और जांच में जुट गई। बपारसी निवासी जगमोहन ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि नौ फरवरी की रात करीब साढ़े 10 बजे गांव में बारात की चढ़त निकाली जा रही थी। डीजे के साथ नाचते हुए लोग जब उनके घर के सामने पहुंचा तो गांव के ही युवक ने पहले वहां हंगामा किया और उसके बाद तमंचा निकालकर हवाई फायरिंग कर दी। गोली चलने की आवाज से कार्यक्रम में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया था। बृजमोहन का आरोप है कि कुछ दिन पहले आरोपी का उसके बेटों से विवाद हुआ था, जिसकी रिपोर्ट उन्होंने थाने में दर्ज कराई थी। उसी की रंजिश...