अलीगढ़, फरवरी 20 -- अलीगढ़, संवाददाता। छर्रा में बुधवार रात को एक बरात चढ़त के दौरान बैंड बाजा की आवाज कम करने को लेकर विवाद हो गया। इस पर बरातियों ने जमकर उत्पात मचाया। गेस्ट हाउस के सामने रह रहे परिवार से मारपीट करते हुए हमला कर दिया। लूटपाट की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ छर्रा संजीव कुमार तोमर ने बताया कि बुधवार रात को छर्रा के बीएम गार्डन में पहाड़ीपुर से बरात आई थी। गेस्ट हाउस के सामने रह रहे परिवार में बुजुर्ग की तबीयत ठीक नहीं है। वे हार्ट के मरीज हैं। ऐसे में बरात चढ़त के दौरान परिवार ने बैंड बाजा की आवाज को कम करने के लिए कहा। इस पर बरात में शामिल कुछ लोग उग्र हो गए। परिवार के साथ गालीगलौज करते हुए मारपीट कर दी। आरोप है कि जान से मारने की नीयत से गला दबा दिया। साथ ही गले से सोने की चेन ...