आरा, दिसम्बर 7 -- -पुलिस की दबिश के कारण दोनों ने कोर्ट में किया समर्पण -कोईलवर के कुल्हड़िया गांव में बीते दिसंबर में हुई थी हत्या आरा, हि.सं.। जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र के कुल्हड़िया गांव कुबेर चक में बारात गये युवक की हत्या के दो मुख्य आरोपितों ने सरेंडर कर दिया। पुलिस की लगातार दबिश के कारण दोनों द्वारा शनिवार को कोर्ट में समर्पण कर दिया गया। इन अभियुक्तों में कुल्हड़िया गांव निवासी रंजन यादव और मंटू यादव शामिल हैं। इस मामले में पुलिस द्वारा अन्य आरोपितों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार पिछले साल 11 दिसंबर को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छोटकी सनदिया गांव से कुल्हड़िया के कुबेर चक गांव में बारात गयी थी। उसमें छोटकी सनदिया गांव निवासी विजय राय के पुत्र संतोष कुमार और सुजीत कुमार भी गये थे। द्वार पूजा के बाद सामिय...