प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 11 -- बाघराय। जेठवारा थाना क्षेत्र के गंभीरा गांव निवासी गोविन्द कुमार ने बाघराय पुलिस को तहरीर दी। आरोप है कि छह फरवरी को अपने दोस्त नागेन्द्र पटेल, अक्षय पटेल के साथ गांव के ही अमर बहादुर यादव की बारात बाघराय थाना क्षेत्र के बिहार बाजार हवेली देवरपट्टी गया था। रात करीब 9:30 बजे वह अपने दोस्तो संग वैवाहिक कार्यक्रम में खाना खा रहा था। तभी उसके गांव के ही कुछ लोग पहुंचे उसे मारा पीटा और जान से मारने की धमकी दी। लोगों के बीच-बचाव पर उसकी जान बची। पीड़ित गोविन्द कुमार की तहरीर पर पुलिस ने राजेन्द्र प्रसाद पटेल, विनोद पटेल, धनीराम पटेल के खिलाफ केस दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...