कौशाम्बी, फरवरी 20 -- महेवाघाट थाना क्षेत्र के लौंगावां गांव बारात गए एक युवक की गुरुवार रात संदिग्ध दशा में मौत हो गई। मृत्यु की वजह पता नहीं चल पाई है। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। कौशाम्बी थाना क्षेत्र के हिसामबाद गांव निवासी 32 वर्षीय विजय त्रिपाठी पुत्र स्व. धर्मराज के परिवार में किसी युवक की शादी थी। गुरुवार रात वह बारातियों के साथ बारात महेवाघाट के लौंगावां गांव गए थे। पुलिस के मुताबिक उन्होंने देर रात तक समारोह में भाग लिया। वहां पर आरकेस्टा का भी आयोजन था। इसको देखते-देखते वे सो गए। मध्य रात्रि के करीब बाराती जगाने पहुंचे तो देखा कि उनकी मौत हो चुकी थी। इसे लेकर समारोह में अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने लिखापढ़ी कर मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध...