लखनऊ, फरवरी 5 -- घर से बारात के लिए निकले युवक का शव गुरुवार सुबह नगराम थानाक्षेत्र के हसनपुर गांव कनेरी माइनर नहर में अर्धनग्न मिला। शव मिलने की सूचना पर गांव में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्नाव के मौरावां थानाक्षेत्र के पान कुंवरखेड़ा हिलौली निवासी गंगा प्रसाद किसान है। पिता ने बताया कि शैलेंद्र (26) तीन भाइयों में छोटा था। बुधवार को शैलेंद्र अपनी बड़ी भाभी के मायके की एक शादी में शामिल होने ग्राम कनेरी, थाना नगराम लखनऊ गया था। गुरुवार सुबह शैलेंद्र का शव नगराम थानाक्षेत्र के हसनपुर के पास माइनर नहर में पड़ा मिला। शव को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ लग गई। इस बीच किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम पर शव मिलने की जानकारी दी। सूचना पर पहंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.