मुजफ्फरपुर, फरवरी 15 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता महाशिवरात्रि पर शहर में निकलने वाली शिव बारात के रास्ते की साफ-सफाई को लेकर नगर निगम ने विशेष इंतजाम किया है। गोला दुर्गा स्थान से लेकर माखन साह चौक, सोनारपट्टी, साहू रोड, हरिसभा, कल्याणी, मोतीझील, इस्लामपुर, सरैयागंज टावर से लेकर बाबा गरीबनाथ मंदिर तक सड़क व आसपास की सफाई कर ली गई है। शनिवार देर रात रास्ते की धुलाई कर चूना पाउडर से लाइनिंग होगी। सफाई प्रभारी अजय कुमार के मुताबिक अन्य शिववालयों व धार्मिक स्थलों के आसपास की सड़कों की भी सफाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...