बदायूं, दिसम्बर 2 -- बारात के दौरान मारपीट के मामले में चार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और घटना की जांच-पड़ताल में जुट गई है। दातागंज कोतवाली के मोहल्ला कासपुर रोड दातागंज के रहने वाले कुशाग्र गुप्ता ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई कि 26 नवंबर की रात लगभग 11 बजे वह अपने भाई मयक गुप्ता और अंकित गुप्ता के साथ बारात में शामिल होने मंगलम लान गए थे। उन्होंने बताया कि दातागंज के मोहल्ला सड़क के रहने वाले काकुल पुत्र सुरेश गुप्ता, हर्षित गुप्ता, प्रयांश उर्फ लालू पुत्र महेश चंद्र गुप्ता और आयुष गुप्ता पुत्र दीपक गुप्ता शराब के नशे में थे और बिना किसी वजह उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। हमले में कुशाग्र गुप्ता के कान, हाथ और मुंह में गंभीर चोटें आईं। उन्होंने बताया कि मौके पर ब्रिजेश पाठक और अभिषेक सि...