संभल, फरवरी 22 -- रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव मोलनपुर डांडा उर्फ रेतागढ़ में शनिवार देर शाम बारात की निकासी के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। डीजे वाहन की चपेट में आने से छह वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और आरोपी चालक वाहन सहित मौके से भाग निकला। गांव निवासी सौराज की बारात शनिवार शाम केलादेवी थाना क्षेत्र के गोंहत गांव जाने की तैयारी में थी। गांव में ही डीजे के साथ बारात की निकासी हो रही थी। इसी दौरान गांव निवासी महेश की छह वर्षीय पुत्री सुरभि अचानक डीजे लदे छोटे हाथी वाहन के पहिये के नीचे आ गई। जब तक वहां मौजूद लोग वाहन को रुकवा पाते, तब तक बच्ची ने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद बाराती और ग्रामीण मौके पर जमा हो गए, इसी बीच चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर प...