मुरादाबाद, नवम्बर 24 -- काशीपुर- मुरादाबाद हाईवे पर सोमवार देर शाम बारात में जा रही कार को रॉन्ग साइड में जाकर कैंटर ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, हादसे में कार में सवार दंपति सहित आठ लोग घायल हो गए। सोमवार की रात लगभग 10 बजे नगर पालिका परिषद के वरिष्ठ लिपिक कलीम अहमद की बारात नगर से काशीपुर को रवाना हुई, जब बारात में जा रही कार कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदगंज के निकट पशुपति फैक्ट्री के सामने पहुंची तो कैंटर ने विपरीत दिशा में जाकर कार में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार चालक सादिक पुत्र शमशेर उनके भाई मकी, समर और अली,पत्नी खुशनुमा और दो बच्चे अबू जैद 3 वर्ष और चाहत 5 वर्ष तथा साबिर गंभीर घायल हो गए, सभी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे के बाद कैंटर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.