महाराजगंज, फरवरी 10 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। कुशीनगर जिले के कसया थाना क्षेत्र से बारात में आए एक 37 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। प्रकरण में विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है। घुघली थानाक्षेत्र के पकड़ियार विशनपुरवा टोला में एक बारात आई थी। बारात में युवक भी आया था। संदिग्ध परिस्थिति में मौत से हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। युवक की पहचान उसके पास से मिले मोबाइल के माध्यम से परिजनों से बात के बाद हुई। युवक का नाम जितेंद्र खरवार है। वह कुशीनगर जनपद के कसया थानाक्षेत्र के सपहा गांव का रहने वाला था। चौकी प्रभारी जखिरा भूपेंद्र सिंह ने बताया कि शव की शिनाख्त हो गई है। परिजनों को सूचना दे दिया गया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.