हमीरपुर, फरवरी 19 -- भरुआ सुमेरपुर। थानाक्षेत्र के एक गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब शादी से ठीक एक दिन पहले दुल्हन फरार हो गई। इससे शादी वाले घर में मातम पसर गया। बुधवार की रात दुल्हन गांव के ही एक युवक, जिससे उसके प्रेम संबंध बताए जा रहे हैं, के साथ घर से फरार हो गई। सुबह जब परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो घर में हड़कंप मच गया। अचानक बदली इस स्थिति से परिजन और नाते-रिश्तेदार सन्न रह गए और खुशियों का माहौल पल भर में मातम में बदल गया। परिजनों ने युवती की काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इस संबंध में थानाध्यक्ष अनूप सिंह का कहना है कि अभी तक थाने में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...