उन्नाव, फरवरी 23 -- मोहान। अजमाखेड़ा गांव में शनिवार रात शादी समारोह के दौरान डांस को लेकर हुई जमकर मारपीट और फायरिंग के मामले में दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा। तीसरा हाथ नहीं लगा, जिसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। कोतवाली क्षेत्र के बक्शीखेड़ा निवासी रामस्वरूप के पुत्र प्रदीप की बारात अजमाखेड़ा निवासी अमृतलाल के घर पहुंची थी। रात करीब 12 बजे अगवानी के दौरान बराती डांस कर रहे थे। इसी बीच डांस को लेकर कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि कुछ लोगों ने खेत किनारे गड़े बांस के डंडे उखाड़कर एक-दूसरे पर हमला कर दिया। इस बीच बरातियों में शामिल कपिल और करन ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से नवई गांव निवासी 25 वर्षीय आकाश और 24 वर्षीय शिवा घायल हो गए। पुलिस ने तुरंत घायलों को सीएचसी भेजा, जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें केजीएमयू लखन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.