कटिहार, अप्रैल 20 -- कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र के महिनाथपुर पंचायत के बलधीमा गांव में रविवार की देर रात डीजे लदी वैन पलटने से दो लोगों की मौत हो गई। मृतक की पहचान चंपानगर मसुरिया निवासी 27 वर्षीय जगन ऋषि और 46 वर्षीय अर्जुन ऋषि के रूप में हुई है। जबकि तीन से चार बच्चे जख्मी हो गए। जिन्हें ग्रामीणों ने इलाज के लिए भेजा गया है। वहीं ग्रामीण चार से पांच बच्चों के घायल होने की बात कह रहे हैं। इधर घटना के बाद से गांव में मातमी सन्नाटा छा गया है। घटना की सूचना पर कोढ़ा थाना के पुलिस पदाधिकारी दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। घटना में शामिल वाहन को जब्त कर लिया गया। बताया जा रहा है कि बलधीमा गांव के युवक मंगलु कुमार की शादी होनी है। इसी शादी में मंगलू के बहनोई जगन और जगन के ग्रामीण अर्जुन अपने परिवार के साथ कोढ़ा बलधीमा गांव आया था। मंगल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.