फिरोजाबाद, फरवरी 6 -- शिकोहाबाद में नेशनल हाइवे पर रामलीला मैदान के पास बारातियों से भरी बस में कंटेनर घुसने के साथ ही एक ट्रक कंटेनर में घुस गया। हादसे के दौरान कंटेनर डिवाइडर को तोड़ता हुआ हाइवे के बीच में जाकर रुक गया। हादसे में कई बाराती चोटिल हो गए जबकि गंभीर रूप से घायल बारातियों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। शुक्रवार की रात फिरोजाबाद के मोहल्ला राजपूताना से सोयब पुत्र काफिल की बारात बस से इटावा के लिए जा रही थी। बस में 50 से अधिक बाराती सवार थे। जब बस शिकोहाबाद के रामलीला मैदान के पास ओवर ब्रिज के पास पहुंची थी कि तभी बस के आगे अचानक से एक कार आ गई। कार को बचाने के लिए बस के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। बस के पीछे आ रहे कंटेनर ने बस में पीछे से टक्कर मार दी। उसके पीछे आ रहा ट्रक भी कंटेनर में घुस गया। हादसा इतना भीषण था कि कंटेन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.