मैनपुरी, दिसम्बर 4 -- बरात में बैंड बजाने को लेकर बारातियों और घरातियों के बीच हुए विवाद के बाद जनमासे में सो रहे बारातियों पर हमला कर दिया गया। इसमें एक दिव्यांग किशोर सहित दो लोग घायल हो गए। महिलाओं से भी मारपीट की गई। घटना की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बेवर थाना क्षेत्र के ग्राम प्रागपुर गढ़िया निवासी शिवानंद पुत्र अहिबरन सिंह शाक्य ने पुलिस को तहरीर देकर शिकायत की कि 29 नवंबर को औंछा के नगला धर्मपाल निवासी उसकी बहन के लड़के अमित पुत्र सुघर सिंह की बरात नगला दनू थाना किशनी में गई थी। जहां बैंडबाजे को लेकर घरातियों और बारातियों में विवाद हो गया। उस समय मामला शांत करा दिया गया। इसके बाद बराती जनमासे में सोने चले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.