समस्तीपुर, मार्च 8 -- उजियारपुर/दलसिंहसराय। थाना क्षेत्र के प्रेम ब्रहंडा गांव में मोहन चौक के समीप एसएच 88 दलसिंहसराय-वरुणा पुल पथ पर एक बारातियों से भरी बस और ट्रक के बीच हुई टक्कर में दोनों गाड़ियों के चालक सहित करीब आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये। हादसा शुक्रवार की सुबह 5 बजे होना बताया गया है। हादसा के बाद स्थानीय चौकीदार लालबाबू पासवान, नंदकिशोर, पुलिस मित्र सह ग्राम रक्षादल संतोष पासवान के अलावा ग्रामीणों की मदद से बस में सवार अन्य लोगों को सुरक्षित निकाला गया। मौके पर पहुंची उजियारपुर पुलिस के एसआई राजीव रंजन कुमार ने बताया कि करीब 40 की संख्या में बरातियों से भरी बस सरायरंजन के गंगसारा में शादी समारोह में शामिल होने के उपरांत वापस विभूतिपुर के फुलबरिया लौट रही थी। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही ट्रक से टकरा गई। जिसमें दोनों वाहनों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.