मधुबनी, मार्च 10 -- मधवापुर, निज प्रतिनिधि। रिश्तेदारी की लगन से घर लौटने पर दरवाजे के टूटे हुए तालों को देख कर घर के लोगों के होश उड़ गये। मुख्य दरवाजा समेत कई ताले तोड़ कर बेशकीमती सामानों पर चोर हाथ साफ कर चुके थे। घर के लोग मेन गेट से जब अंदर के कमरों की ओर बढ़े तो वे लोग दंग रह गये। खुली आलमारी में सभी सामान अस्त-व्यस्त हालत में थे। कपड़े व घरेलू बस्तुएं घर में बिखरी पड़ी थी। खोजने पर पता चला कि सोने चांदी के गहने और नकद राशि भी गायब है। मामला साहरघाट थाना क्षेत्र के बाराटोल का है। वहां के निवासी राजा पंजियार घर के सभी लोगों के साथ रिश्तेदारी में लगन के निमंत्रण पर गये थे। तीन दिनों बाद वे लोग घर लौटे थे। पुलिन ने घटनास्थल पर पहुंच कर हालात का जायजा लिया। अपर थानाध्यक्ष मो. शमीम ने बताया कि मामला दर्ज करने के लिए संबंधित व्यक्ति से आवेदन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.