गया, अप्रैल 1 -- बाराचट्टी थाना क्षेत्र के जीटी रोड बुमेर मोड़ के समीप ट्रक और बाइक के बीच हुए टक्कर में बाइक पर सवार चार लोग घायल हो गए। इनमें से घायल तीन लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज गया भेज दिया गया। बुमेर मोड़ के समीप खड़ी ट्रक में बाइक ने टक्कर मार दी। इस घटना में मानकुम्हारी गांव की नुरैशा खातून, निशा परवीन, नर्गिस परवीन और गाड़ी चला रहे फैजल अहमद बुरी तरह घायल हो गए। बाद में सारे घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। इनमे से नुरैसा, निशा के सिर में चोट लगी जबकि नर्गिस का पैर टूट गया। फैजल का इलाज किया जा रहा है। बाकियों को इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.