गया, जनवरी 31 -- बाराचट्टी थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव के समीप एक तालाब से शनिवार दो प्राचीन कालीन मूर्ति मिली। जानकारी के अनुसार सोनबरसा गांव के समीप छठ घाट निर्माण के लिए तालाब की खुदाई हो रही थी। खुदाई के दौरान दो काला पत्थर की मूर्ति मिली। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार एक मूर्ति भगवान श्री राम की है जबकि दूसरी मूर्ति पांडवों की बताई जा रही है। मूर्ति मिलने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में लोग देखने के लिए पहुंचे। संबंधित मूर्ति को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...