गया, मई 14 -- बाराचट्टी प्रखंड मुख्यालय के समीप पेयजल आपूर्ति केंद्र का स्टार्टर पिछले एक हफ्ते से खराब है। इस कारण गजरागढ़ बाजार के इलाके में पानी आपूर्ति का कार्य पूरी तरह बंद है। पेय जल आपूर्ति बंद होने के कारण गजरागढ़ बाजार के इलाके में हाहाकार मचा है। गजरागढ़ बाजार में पहले से ही पानी की घोर किल्लत है। पेयजल स्तर खिसक जाने के कारण कई चापाकल से पानी निकलना बंद हो गया है। ऐसे में लोगों को उम्मीद पेयजल आपूर्ति केंद्र पर ही रहती थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि केंद्र में आई तकनीकी खराबी को दूर करने की दिशा में कोई भी सार्थक प्रयास अब तक नहीं हो पाया है। जिस कारण पिछले एक सप्ताह से लोग काफी परेशान है। केंद्र पर आए तकनीकी खराबी की जानकारी लोग स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के टीम को दी गई है लेकिन उनके द्वारा भी इस दिशा में कोई भी प्रयास शुरू न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.