गया, फरवरी 15 -- बाराचट्टी थाना क्षेत्र के कुछ गांवों में रविवार की सुबह हाथी को विचरण करते देखा गया। हाथी को घूमते देख लोगों में भय और दहशत का माहौल हो गया। जानकारी के अनुसार, झारखंड के इलाके से जंगली हाथी बाराचट्टी के पदुमचक, सरवां बाजार, सुरौंधा आदि इलाके में घूम रहा था। हाथी को देखने के लिए लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई थी। इसी बीच मामले की सूचना बाराचट्टी पुलिस और वन विभाग की टीम को दी गई। वन विभाग की टीम हाथी को जंगल की ओर ले जाने का प्रयास कर रही है। अभी तक कहीं से कोई जान माल के नुकसान की खबर नहीं है। पुलिस प्रशासन की ओर से संबंधित इलाके के लोगों को निर्देश दिया गया है कि वे हाथी के पास नहीं जाएं और न ही उसे छेड़ने का प्रयास करें। इस क्रम में बताते चले कि प्रत्येक साल पड़ोसी राज्य झारखंड के जंगलों से हाथी निकालकर बाराचट्टी के इलाके म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.