चम्पावत, फरवरी 24 -- बाराकोट ब्लाक के पड़ासौंसेरा में शिवरात्रि पर कलश यात्रा निकाली जाएगी। शिव महोत्सव समिति के लोकमान सिंह अधिकारी ने बताया कि मंगलवार पूर्वान्ह देवेश्वर महादेव मंदिर तक कलशयात्रा निकाली जाएगी। शाम छह से आठ बजे तक देवेश्वर महादेव मंदिर में भजन कीर्तन, रात्रि आठ बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। 26 फरवरी को पूजा अर्चना के साथ देव डांगर अवतरित होंगे। यहां गोविंद सिंह अधिकारी, दीपक सिंह अधिकारी,नारायण सिंह अधिकारी, गोलू अधिकारी, रोहित अधिकारी, पंकज पाटनी, भरत अधिकारी, गिरीश अधिकारी, सूरज अधिकारी, अजय पाल, कमल नाथ, प्रकाश अधिकारी, प्रदीप अधिकारी तैयारी में जुटे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...