चम्पावत, दिसम्बर 10 -- बाराकोट में ग्रामीणों ने गुलदार पकड़ने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने वन विभाग पर पिंजरा लगाने में लापरवाही का आरोप लगाया। बीते दिन च्यूरानी में गुलदार के ग्रामीण को मौत के घाट उतारने के बाद वन विभाग ने च्यूरानी में पिंजरा लगाया था। बाराकोट में बुधवार को जिला पंचायत सदस्य योगेश जोशी के नेतृत्व में लोगों ने वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि मंगलवार को च्यूरानी के धरगड़ा तोक में गुलदार ने हमला कर 45 साल के देव सिंह अधिकारी को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद वन विभाग ने गांव में पिंजरा तो लगाया। लेकिन रात में गुलदार पिंजरे में रखा शिकार उठा ले गया। इसके बावजदू गुलदार पकड़ में नहीं आया। लोगों ने इसे वन विभाग की लापरवाही करार दिया। ग्रामीणों ने कहा कि वन विभाग ने पिंजरा लगाने के बाद जांच करनी चाहिए...