चम्पावत, दिसम्बर 19 -- लोहाघाट। बाराकोट में एक कार करीब सौ मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार में सवार दो लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल कार चालक को हायर सेंटर रेफर किया गया है। जबकि एक अन्य सवार की हालत सामान्य है। हादसा गुरुवार रात बाराकोट लिंक रोड में हुआ। बताया जा रहा है कि बैक करते हुए कार खाई में जा गिरी। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार रात बाराकोट से तल्ला बापरू जा रही कार संख्या यूके 03 टीए 2143 लिंक रोड में कैलाड़ी बिजली पावर हाउस के पास सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...