चम्पावत, जनवरी 12 -- लोहाघाट। विकासखंड बाराकोट के लड़ीधुरा क्षेत्र के चीड़ के जंगल में भीषण आग लग गई, जिससे बड़ी मात्रा में वन संपदा जलकर राख हो गई। वन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। बारिश न होने के कारण सोमवार सुबह अराजक तत्वों ने लड़ीधुरा मंदिर गेट के पास आग लगा दी। आग तहसील परिसर तक सड़क के दोनों ओर फैल गई। जंगल में छोटे-छोटे पौधे पूरी तरह जल गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...