नई दिल्ली, जून 24 -- कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सोमवार को बारां में आयोजित 'संविधान बचाओ रैली' में मंच से सरकार और प्रशासन पर खुलकर हमला बोला। उन्होंने पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया के समर्थन में बारां के पुलिस अधीक्षक (एसपी) को सीधी चुनौती देते हुए कहा, "अगर भजनलाल सरकार और उसके अधिकारी समझते हैं कि उनमें हिम्मत है, तो प्रमोद जैन भाया की तरफ आंख उठाकर देख लें। पूरी कांग्रेस पार्टी उनके साथ खड़ी है।" डोटासरा ने एसपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि "उन्हें झूठे मुकदमे दर्ज करने की आदत हो गई है। लेकिन ये अधिकारी गिरफ्तारी नहीं कर सकते, क्योंकि इनके पास हिम्मत नहीं है।" मंच पर पुलिस की मौजूदगी में दिए गए इस बयान ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। केंद्र सरकार पर भी बरसे डोटासरा रैली को संबोधित करते हुए डोटासरा ने प्रधानमंत्री न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.