छपरा, अप्रैल 17 -- कर्ण कुदरिया स्थित नहर में मिले शव की हुई पहचान 12 दिनों पहले पानापुर के सतजोरा बाजार से गायब युवक की हत्या से मचा हड़कंप पानापुर, एक संवाददाता। बारह दिनों से लापता युवक की हत्या कर उसका शव बोरे में बंद कर फेंक दिया गया था। पानापुर के पकड़ी नरोत्तम के रहने वाले युवक की लाश मशरक थाना क्षेत्र के कर्ण कुंदरिया गांव स्थित नहर के साइफन से बोरे में बंद मिली जिसकी पहचान गुरुवार की गयी । मृतक पानापुर थाना क्षेत्र के पकड़ी नरोत्तम गांव निवासी 40 वर्षीय सुरेश सिंह बताया जाता है जो पिछले 4 अप्रैल की सुबह से गायब था । मामला संज्ञान में आने पर सुरेश सिंह के परिजन छपरा पहुंचे व मृतक के कपड़े व बेल्ट से उसकी पहचान हुई । 12 दिनों पहले गायब युवक की हत्या की खबर सुन पूरे इलाके में हड़कंप मच गया । लोग स्थानीय पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.