कन्नौज, अप्रैल 13 -- गुरसहायगंज, संवाददाता। जीटी रोड तिराहा स्थित संतोषी माता मंदिर में शिवजी के बारह ज्योतिर्लिंग की स्थापना को लेकर नगर में शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी तादात में श्रद्धालु शामिल हुए। शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। रविवार को नगर में निकाली गई शोभायात्रा श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। कलाकारों ने आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की। फूलों की बारिश करके यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। नगर के प्रमुख मंदिरों में जाने के बाद सन्तोषी माता मंदिर में मंत्रोच्चारण के साथ मूर्तियों की स्थापना की गई। धार्मिक सेवा समिति की ओर से संतोषी माता मंदिर में भगवान शंकर, पार्वती, लक्ष्मी माता और शिव जी के 12 ज्योतिर्लिंग की स्थापना विधि विधान व पूजा-अर्चना के साथ कराई गई। कार्यक्रम को लेकर मंदिर में कई दिनों से अनुष्ठान चल रहा है। बैंडबा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.