उन्नाव, फरवरी 23 -- असोहा। क्षेत्र के दरसवां गांव में सोमवार दोपहर एक बारहसिंघा का बच्चा दिखाई दिया। ग्रामीणों ने उसे काफी पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन पकड़ नहीं पाए। क्षेत्रीय लेखपाल प्रशांत पांडेय को सूचना दी। मौके पर पहुंचे लेखपाल प्रशांत पांडेय ने वन विभाग को सूचना दी। वन दारोगा रमेश कुमार मौके पर पहुंचे और रस्सी के सहारे बारहसिंघा को पकड़ लिया। वन दारोगा रमेश कुमार ने बताया कि बारहसिंगा पाड़ा प्रजाति का है, जिसे पकड़कर नवाबगंज पक्षी विहार के जंगल में छोड़ा जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...