फिरोजाबाद, दिसम्बर 31 -- थाना नसीरपुर क्षेत्र में एक बारहसिंगा की हत्या कर कर तस्कर उसके सींग काट ले गए। वन विभाग के अधिकारियों ने मामले को रफा-दफा करने का प्रयास किया, लेकिन मामला बढ़ने पर अब अधिकारी जांच की बात कर रहे हैं। थाना नसीरपुर क्षेत्र के यमुना बीहड़ गाँव रामनगर पटना करखा के एक खेत में बारहसिंगा की हत्या कर तस्कर सींग काट कर ले गए। उसके बाद सींग में मिट्टी लगा दी गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने यह देखा तो रोष फैल गया। ग्रामीणों का आरोप है कि जब वन विभाग को हत्या की जानकारी हुई तो बारहसिंगा के शव को खेत से उठाकर जंगल में फिकवा दिया तथा उसे नील गाय का शव बताया। जबकि हिरन बारहसिंगा प्रजाति का है। इस बारे में फॉरेस्ट ऑफिसर मोहित यादव ने कहा कि एक पशु का शव मिला है जो नील गाय या अन्य पशु हो सकता है। इसकी जानकारी शव के पोस्टमार्टम के ब...