गाजीपुर, जनवरी 11 -- गाजीपुर, संवाददाता। यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले गाजीपुर के परीक्षार्थी दूसरे चरण में प्रयोगात्मक परीक्षा में शामिल होंगे। यह परीक्षा दो फरवरी से नौ फरवरी के बीच करायी जाएगी। अब विद्यालयों की प्रयोगशालाओं में उपलब्ध सुविधाओं की जांच पड़ताल तेज हो गई है। परीक्षा शुरू होने से पहले सभी विद्यालयों को प्रयोगशाला के स्थिति की रिपोर्ट भेजनी होगी। इसके बाद विभागीय अधिकारियों की टीम प्रयोगशाला में उपलब्ध सुविधाओं को जांचेगी। यूपी बोर्ड परीक्षा के दसवीं में 67 हजार 181 संस्थागत और व्यक्तिगत 167 कुल 67 हजार 340 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे, वहीं बारहवीं में संस्थागत 74 हजार 966 और व्यक्तिगत 2058 सहित कुल 77024 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इस तरह कुल एक लाख 35 हजार 340 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। हाईस्कूल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.