सोनभद्र, फरवरी 13 -- बीजपुर। आदर्श रिहंद शिक्षा निकेतन एकेडमी पुनर्वास प्रथम बीजपुर में शुक्रवार को बारहवीं कक्षा के छात्र छात्राओं की विदाई समारोह का आयोजन हुआ। पुरोहित भोलानाथ पांडेय ने विधि विधान पूर्वक माता सरस्वती की पूजा अर्चना कर सर्व मंगल कामना की गई। सभी शिक्षक शिक्षिकाओं व छात्र छात्राओं ने हवन में आहुतियां देकर परीक्षा में सफलता की कामना की। हवन पूजन के बाद कक्षा ग्यारहवीं के छात्रों ने बारहवीं के छात्रों को भावभीनी विदाई दी गयी। विदाई समारोह में सीनियर छात्र छात्राओं ने जूनियर कक्षा के विद्यार्थियों के साथ अपने अपने अनुभवों को साझा किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य ताड़कनाथ दुबे, मयंक राज, अनिल त्रिपाठी, शिवधारी गुप्ता, श्रीराम यादव, अमित केशरी, मनोज कुमार दुबे, विमलेश यादव आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...