चंदौली, फरवरी 25 -- पीडीडीयू नगर, वरिष्ठ संवाददाता। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की परीक्षा में मंगलवार को दोनों पालिया में 20 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दसवीं में एलिमेंट्स ऑफ बिजनेस में पंजीकृत एक परीक्षार्थी उपस्थित रहा। वहीं दूसरी पाली में बारहवीं के लेखाकर्म (एकाउटेंसी) विषय की परीक्षा में 954 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें 934 उपस्थित रहे। जबकि 20 छात्र-छात्राओं ने किन्हीं कारणों से परीक्षा नहीं दी। परीक्षा देकर निकले परीक्षार्थियों ने बताया कि पेपर बढ़िया आया था। समय रहते सभी प्रश्नों को हल कर लिया गया। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा की जिला कोऑर्डिनेटर सौमिता चटर्जी ने बताया कि सभी आठों केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में पीडीडीयू नगर स्थित लक्ष्मी पब्लिक स्कूल, सनबीम मुगलसराय, बीएंड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.