बेगुसराय, मार्च 7 -- नावकोठी। पहसारा पश्चिम पंचायत निवासी केदार प्रसाद सिंह का निधन गुरुवार को हो गया। उनके निधन से जलेवार सेवा समिति में शोक की लहर दौड़ गयी। बारहगांवा सेवा समिति के अध्यक्ष कार्तिक प्रसाद सिंह, जलेवार सेवा समिति के उपसचिव राम उमेश सिंह,अशोक सिंह, अमरेश कुमार,प्रो भगवान सिंह, रामसखा सिंह, अर्जुन सिंह, मणि भूषण सिंह, ब्रह्मर्षि विवाह एवं उपनयन समिति जिलाध्यक्ष अशोक सिंह, पैक्स अध्यक्ष रणवीर कुमार, जदयू प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुमार, नीरज कुमार, दीपक कुमार, शंकर प्रसाद सिंह, दिनेश सिंह आदि ने चादर व पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें अंतिम विदाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...