चक्रधरपुर, मार्च 24 -- चक्रधरपुर।चक्रधरपुर प्रखंड के जामिद पंचायत के बारहकाटा गांव में सोमवार को जय मां तारिणी सिंदुरावती की पूजा अर्चना हुई। पूजा अर्चना से पूर्व बारहकाटा नदी से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। नदी में मुख्य पुजारी प्रकित प्रधान, प्रशांत दास, अयोध्या गोप तथा दुर्गा महतो द्वारा विधिवत पूजा अर्चना की गई। पूजा अर्चना के बाद गांव की सैकड़ों महिलाएं कलश में जल भरकर मंदिर तक पहुंची। जहां विधिवत पूजा अर्चना किया गया। वहीं नवनिर्मित मंदिर का विधिवत प्राण प्रतिष्ठा भी किया गया। मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद महायज्ञ का आयोजन हुआ। जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। बतातें चलें कि प्रत्येक वर्ष बारहकाटा गांव में जय मां तारिणी सिंदुरावती की पूजा गांव में सुख-समृद्धि एवं शांति के लिए किया जाता हैं। वहीं बारहकाटा गांव में देर शाम स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.