प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 30 -- कुंडा/हीरागंज, संवाददाता। घर का जर्जर बारजा गिरने से उसके मलबे में दबने से महिला की मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। महेशगंज थाना क्षेत्र के माघी चैनगढ़ गांव निवासी राम आसरे गौतम मजदूरी करता है। उसकी 51 वर्षीय पत्नी संगीता देवी सोमवार को दोपहर बाद अपने पक्के घर के बारजे के नीचे बैठी थी। तभी जर्जर बारजा भरभराकर संगीता के ऊपर गिरा तो उसी के मलबे में दब गई। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े मलबा हटाकर उसे बाहर निकाला तो वह गंभीर रूप से घायल होने के साथ अचेत थी। घबराए परिजन उसे सीएचसी कुंडा ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला के मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका के चार बेटे एक बेटी समेत पूरे परिवार का रो-रो कर हाल...