सासाराम, फरवरी 21 -- सासाराम, एक संवाददाता। बायोमेट्रिक हाजिरी के विरोध में सोमवार से जिले के सरकारी अस्पतालों में कार्यरत सभी डॉक्टर काला बिल्ला लगाकर काम करेंगे। बताया जाता है कि शनिवार को चिकित्सक संघ द्वारा वर्चुअल माध्यम से समीक्षात्मक बैठक की गई, जिसमें उक्त निर्णय लिया गया। संघ के सचिव डॉ. दिनेश कुमार, डॉ. प्रभास कुमार आदि ने बताया कि बायोमेट्रिक हाजिरी निजता का उल्लंघन और अव्यावहारिक है। चिकित्सकों की घोर कमी के बावजूद अस्पतालों को 24X7 संचालित किया जाता है। जिससे चिकित्सकों व कर्मियो ड्यूटी करने में परेशानियां झेलनी पड़ती है। इसके बाद भी बाध्यता के साथ बायोमेट्रिक उपस्थिति पद्धति को कठोरता से लागू करना व्यवहारिक नहीं है। जनवरी माह से वेतन अवरूद्ध किया गया है। कहा सिविल सर्जन से लिखित शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।

हिं...