झांसी, मार्च 1 -- झांसी,संवाददाता जीएसटी विभाग ने फर्जी पंजीयन पर शिकंजा कसते हुए अब बायोमेट्रिक पद्धति का इस्तेमाल शुरू किया है। इसके लिए जीएसटी कार्यालय में सेवा केन्द्र का शुभारम्भ किया गया है। आवेदनकर्ता को स्वयं सेवा केन्द्र पहुंचकर आवश्यक दस्तावेज की पुष्टि कराने के साथ बायोमेट्रिक पद्धति से गुजरना होगा। ऑन लाइन आवेदनकर्ताओं को आवदेन सम्बंधी कॉलम में स्लॉट उपलब्ध कराया गया है, जिसमें तिथि के अनुसार उसे कार्यालय में सेवा केन्द्र पहुंचकर सत्यापन कराना होगा। जीएसटी विभाग में फर्जी ढंग से पंजीयन कराकर लगातार टैक्स चोरी के मामले सामने के बाद विभाग ने फर्जी पंजीयन रोकने की कवायत शुरू की है। इसको लेकर जीएसटी विभाग में सेवा केन्द्र का शुभारम्भ किया गया है। अफसरों का मानना है कि अभी तक दूर-दराज के प्रदेश के व्यापारी ऑन लाइन आवेदन कर दस्तावेज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.