छपरा, मार्च 11 -- तरैया , एक संवाददाता। प्रखंड के ई. किसान भवन में मंगलवार को कृषि विभाग द्वारा मूंग के बीज का वितरण हो रहा था। बीज विक्रेता के पास बायोमेट्रिक सिस्टम की सुविधा नहीं होने के कारण कुछ किसानों को बिना बीज लिए ही वापस लौटना पड़ा। वैसे किसान जो मोबाइल लेकर नहीं आए थे,उन्हें भी बिना बीज के वापस लौटना पड़ा। बीज लेने के लिए किसान सलाहकार अपने मोबाइल से पहले किसानों का ऑन लाइन करते हैं जिसके फलस्वरूप किसानों के मोबाइल पर ओटीपी आता है। उस ओटीपी को किसान बीज विक्रेता को देते हैं तो फिर विक्रेता ऑन लाइन करता है। इसका पुन: ओटीपी किसानों के मोबाइल पर आता है। फिर उस ओटीपी को किसान दुकानदार को देता है। तब दुकानदार सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य लेकर किसानों को बीज दे रहा है। इस पूरी प्रक्रिया में अधिक समय लग रहा है। इससे किसान परेशान है। अगर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.