अररिया, मई 24 -- पूरी छानबीन के बाद ही अभ्यर्थियों को स्टेडियम में प्रवेश की अनुमति अररिया, वरीय संवाददाता कड़ी सुरक्षा के बीच शनिवार से अररिया कॉलेज स्टेडियम में बिहार गृह रक्षा वाहिनी में बहाली के लिए अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता जांच शुरू हो रही है। स्थानीय अररिया कॉलेज स्टेडियम में होने वाली परीक्षा के लिए प्रशासनिक और सुरक्षा व्यवस्था लगभग पूरी हो चुकी है। डीएम अनिल कुमार ने बताया कि 1931 महिलाओं समेत कुल 11 हजार 102 आवेदन प्राप्त हुए हैं। जबकि रिक्तियां केवल 122 है। उन्होंने बताया कि चूंकि अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता जांच बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के जरिये होगी। इसलिए गड़बड़ी की कोई गुंजाइश नहीं है। इसके बावजूद यदि किसी को कोई शिकायत हो तो वहां कैंप में शिकायत दर्ज करा सकते हैं। डीएम ने अभ्यर्थियों से कहा कि वे किसी तरह के प्रलोभन में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.