गढ़वा, जनवरी 31 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। स्थानीय बीआरसी के सभागार में शनिवार को बीपीओ रेणु बाला की अध्यक्षता में गुरुगोष्टी का आयोजन किया गया। उसमें प्राथमिक,मध्य और उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक उपस्थित थे। गुरु गोष्टी में शिक्षकों को ससमय से बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज करने, ई विद्याबहिनी ऐप से छात्र का उपस्थिति दर्ज करने, विद्यालय कार्य दिवस के दिन एमडीएम एसएमएस करने एवं रेल प्रोजेक्ट सहित अन्य विभागीय निर्देशों को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया गया। बीपीओ ने कहा कार्य में लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा सभी प्रधानाध्यापक को विद्यालय अंतर्गत पोषक क्षेत्र में चाइल्ड सर्वे कर इसे डहर ऐप में अद्यतन करना सुनिश्चित करने वही बच्चों की शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे हैं रेल प्रोजेक्ट को...