धनबाद, मार्च 30 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता धनबाद मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के पीजी ब्लॉक में ओपीडी करने वाले डॉक्टरों को नेशनल मेडिकल काउंसिल (एनएमसी) की बायोमीट्रिक हाजिरी के लिए मेन कैंपस में जाना पड़ता है। इससे डॉक्टर तो परेशान हैं ही, मरीजों का इलाज भी प्रभावित होता है। उन्हें डॉक्टरों के आने तक इंतजार करते रहना पड़ता है। वहीं प्रबंधन का कहना है कि पीजी ब्लॉक में एनएमसी के बायोमीट्रिक डिवाइस लगाने की प्रक्रिया चल रही है। एनएमसी से स्वीकृति मिलते ही डिवाइस लगा दिया जाएगा। बता दें कि मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों को झारखंड सरकार और एनएमसी के अलग-अलग हाजिरी बनाने का प्रावधान है। दोनों के लिए अलग-अलग बायोमीट्रिक डिवाइस भी लगा है। पीजी ब्लॉक में छह विभाग चर्म रोग, नेत्र रोग, दंत रोग, सीएसटी क्लिनिक और कैंसर का ओपीडी चलता है। इन विभागों में यहां प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.