संभल, फरवरी 24 -- संपत्तियों के बैनामे से पहले आधार आधारित सत्यापन की नई व्यवस्था लागू होने के बाद जनपद के निबंधन कार्यालयों में तकनीकी दिक्कतें सामने आ रही हैं। ओटीपी सत्यापन, बायोमीट्रिक मिलान और नेटवर्क समस्याओं के चलते जमीन की खरीद-फरोख्त की प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। नई व्यवस्था लागू होने से पहले संभल जनपद की तीन तहसीलों में प्रतिदिन 150 से 200 बैनामे होते थे, जो अब घटकर 100 से 150 के बीच रह गए हैं। यानी लगभग 30 प्रतिशत तक कमी दर्ज की गई है। सबसे अधिक दिक्कत बुजुर्ग आवेदकों को झेलनी पड़ रही है। कई मामलों में उनके अंगूठे का निशान मशीन पर मैच नहीं हो पा रहा, जिससे आधार सत्यापन अधूरा रह जाता है और बैनामा टल जाता है। सोमवार को तीनों निबंधन कार्यालयों में जांच के दौरान एक बुजुर्ग को अंगूठा न लग पाने के कारण लौटना पड़ा। बबराला निवासी अश...