बिहारशरीफ, दिसम्बर 17 -- बायोफ्लॉक विधि से मछलीपालन के गुर सीखने 60 किसान गये तेउस फोटो मछली : किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते जिला मत्स्य पदाधिकारी शंभु प्रसाद व अन्य। बिहारशरीफ, कार्यालय प्रतिनिधि। बॉयोफ्लॉक विधि से मछलीपालन करने की बारीकियां जानने के लिए नालंदा से 60 मछलीपालकों का दल बुधवार को बरबीघा के तेउस गया। जिला मत्स्य कार्यालय से दल को जिला मत्स्य पदाधिकारी शंभु प्रसाद ने रवाना किया। उन्होंने कहा कि बायोफ्लॉक विधि से कम जगह में आसानी से मछली पालन किया जा सकता है। तेउस में इस विधि से कई किसान मछलीपालन करते हैं। एक दिवसीय भ्रमण पर नालंदा के किसानों को वहां भेजा गया है। ताकि, इस तकनीकी से रूबरू हो सकें। किसानों के साथ अनुमंडल मत्स्य विस्तार पदाधिकारी पंकज कुमार भी गये हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.