अलीगढ़, फरवरी 4 -- पिसावा, संवाददाता। क्षेत्र के गांव राऊपुर के समीप बायोफ्यूल प्रोजेक्ट बनाए जाने के विरोध में किसानों का धरना चौथे दिन भी जारी रहा किसानों का कहना है कि बायोफ्यूल प्रोजेक्ट को शीघ्र हटाया जाए। जब तक प्रोजेक्ट नहीं हटाया जाएगा किसानों का धरना जारी रहेगा। किसान यूनियन के प्रदेश सचिव गुलजार सिंह बापू ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि छह माह पहले किसानों द्वारा बायोफ्यूल प्रोजेक्ट तथा डंपिंग ग्राउंड के नाम सरकार द्वारा जारी की गई ग्राम समाज की जमीन से दोनों प्रोजेक्ट को हटाए जाने को लेकर काफी लंबा धरना चला था। उस समय धरने में पहुंचे अधिकारियों ने डंपिंग ग्राउंड को दी गई पांच बीघा जमीन से डंपिंग ग्राउंड को निरस्त करा दिया गया था और बायोफ्यूल प्रोजेक्ट की कार्य विधि समझने के लिए किसानों से कहा गया था। प्रोजेक्ट के संचालकों द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.