मुजफ्फरपुर, जनवरी 27 -- पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। पारू थाने क्षेत्र के रामपुरकेशोपुर मलाही पंचायत के बसंतपुर गांव में सोमवार को बाया नदी में डूबने से गांव के ही एक बुजुर्ग की मौत हो गई। ग्रामीणों के प्रयास से शव को नदी से निकाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एसकेएमसीएच में पोस्टमार्टम कराया। ग्रामीणों ने बताया कि गणेश प्र. गुप्ता (58) किराना व्यवसायी है। जैतपुर चौक पर गणेश का किराना दुकान है। सोमवार को वह दुकान से साइकिल पर सवार होकर आ रहा था। गांव से गुजरने वाले बाया नदी पर बने लचका पुल पार करने के दौरान असंतुलित होकर गणेश साइकिल के साथ नदी में गिर गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। वहीं मृतक के पुत्र अजय कुमार ने बताया कि 22 साल पूर्व उसका छोटा भाई अमरजीत कुमार उसी जगह बाया नदी में नहाने के दौरान डूब गया था। तब वह मात्र 10 साल का थ...