जमशेदपुर, मार्च 25 -- पटमदा। पटमदा प्रखंड के बामनी गांव में सार्वजनिक कमेटी की ओर से आयोजित 24 प्रहर अखंड हरिनाम संकीर्तन के अंतिम दिन सोमवार को विधायक प्रतिनिधि चंद्रशेखर टुडू शामिल हुए। उन्होंने मंदिर में मत्था टेका और क्षेत्र की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। प्रतिनिधि चंद्रशेखर टुडू ने बताया कि हरिनाम संकीर्तन के आयोजन से गांव में खुशहाली आती है। कलयुग में मुक्ति का एकमात्र उपाय हरिनाम ही है। बामनी में विभिन्न क्षेत्रों से आये हुए छह कीर्तन मंडलियां अपनी प्रस्तुति से माहौल को भक्तिमय बना रही है। इस दौरान झामुमो के पटमदा प्रखंड अध्यक्ष अश्विनी महतो, यामिनी प्रमाणिक, विश्वामित्र दास, संजय सिंह व धर्मेंद्र टुडू समेत आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.