गोरखपुर, जनवरी 1 -- गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद गुलरिहा क्षेत्र स्थित बामंत माता मंदिर से सोमवार की रात एक युवक और उसके साथी घंटा चोरी कर ले गए। गांव के ग्राम प्रधान सिद्धू पासवान की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित उमेश व कुछ अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश कर रही थी। बुधवार की रात गुलरिहा पुलिस ने आरोपित उमेश चौहान निवासी भगवानपुर को मलंग स्थान से गिरफ्तार कर लिया। इसके पास से चोरी का घंटा पुलिस ने बरामद कर आरोपित को गुरुवार को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक गुलरिहा विजय प्रताप सिंह ने बताया कि अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.